सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थकों ने पत्रकार का कैमरा छीन कर की मारपीट!

Spread the love

रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने गए एक पत्रकार के साथ कथित रूप से मारपीट एवं कैमरा छीनने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत चोरहटा थाना में दर्ज कराई गई है।

सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 4 नवंबर को सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौचट में भाजपा प्रत्याशी और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी 1 जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। जिसमें कथित तौर पर भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी मतदाताओं से कुछ लुभावने वादे कर रहे थे जिसे पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। यह बात जब विधायक जी के समर्थकों को पता चली तो उन्होंने ने रिपोर्टिंग टीम का कैमरा छीन लिया और उनके साथ अभद्रता की।

विधायक के समर्थकों ने कैमरा छीना और मारपीट की!

पत्रकार रामानन्द पांडेय ने आरोप लगाया है कि विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थक बृजेश तिवारी, स्वप्न शुक्ला, रामचारित्र पांडेय, रत्नेश दाहिया, राजभान सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उनके पास पहुँच गए और उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोकने लगे। जिसका विरोध करने पर मीडियाकर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और रिपोर्टिंग टीम के कैमरामैन के साथ अभद्रता करते हुए उनका कैमरा छीन लिया गया। जब वहाँ आम जनता बीच बचाव करने आयी तो उनके साथ भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की गई।

Video: सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थकों ने पत्रकार के साथ की मारपीट!

पुलिस अधीक्षक ने कहा कार्रवाई करेंगे!

इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। साथ ही विभिन्न तथ्यों की निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप।

सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन पर जनपद सीईओ के साथ मारपीट कराने का आरोप लगा था । हालाँकि MP/MLA कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था। इसके अतिरिक्त समान थाना अंतर्गत शराब दुकान संचालक के साथ हुई मारपीट में भी कथित रूप से उनका नाम सामने आ रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top