BJP Candidates List. भाजपा ने पांचवीं सूची जारी की,2 विधायकों के टिकट काटे।

Spread the love

रीवा: BJP Candidates List आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पाँचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए और चौकाने वाले नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने रीवा जिले के अपने दो विधायकों की टिकट काट दी है वहीं हाल ही में काँग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सिद्धार्थ तिवारी राज को त्योंथर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने रीवा में 4 सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों का एलान कर दिया था। जिनमें रीवा से राजेंद्र शुक्ल, देवतालाब से गिरीश गौतम,मऊगंज से प्रदीप पटेल व सिरमौर से दिव्यराज सिंह का नाम शामिल था। वहीं रीवा की 4 सीटों पर पार्टी मंथन कर रही थी जिसके बाद आज पांचवीं सूची में चारों विधानसभा सीट में प्रत्याशियों की घोषणा की है। 

भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची

रीवा-मऊगंज की 8 विधानसभा सीटों पर ये हैं भाजपा प्रत्याशी।

भाजपा ने इन 6 सीटों में पुराने चेहरों पर भरोसा दिखाया है

  1. रीवा – राजेन्द्र शुक्ल
  2. गुढ़ – नागेंद्र सिंह
  3. देवतालाब – गिरीश गौतम
  4. मऊगंज – प्रदीप पटेल
  5. सेमरिया – केपी त्रिपाठी
  6. सिरमौर – दिव्यराज सिंह

इन दो सीटों पर बदले प्रत्याशी

  1. मनगवां सीट से पंचूलाल प्रजापति के स्थान पर नरेंद्र प्रजापति को टिकट दिया है।          Bjp candidate list
  2. त्योंथर सीट से श्यामलाल द्विवेदी के स्थान पर सिद्धार्थ तिवारी राज को मैदान में उतारा है।

Bjp candidate list

 

 

 

Leave a Comment