Rewa News : पत्नी ने लिया था कई समूहों से कर्ज, दबाव में पति ने कर ली आत्महत्या!

Spread the love

रीवा: रीवा के टटिहरा गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरा मामला मनगवाँ थाना क्षेत्र का है जहां टटिहरा निवासी 35 वर्षीय गणेश कोल ने आज शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कर्ज के दबाव के चलते मानसिक रूप से परेशान था मृतक

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश और उसकी पत्नी के द्वारा लिए गए भारी कर्ज ने उसे मानसिक तनाव में डाल दिया था। वो इस कर्ज की वजह से बेहद परेशान था और इसी के चलते उसने ये आत्मघाती क़दम उठाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गणेश  की पत्नी ने कई स्व सहायता समूहों से ऋण लिया था, जिसके कारण परिवार पर कर्ज का भारी दबाव था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश ने दोपहर 3 बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन परिवार और पड़ोसियों ने पूछताछ में कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।

3 बैंको से कर्ज लेने की बात सामने आई

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश और उसकी पत्नी के तीन बैंकों से ऋण लेने की बात  सामने आई है। प्रारंभिक जाँच के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक मनगवां, एक्सिस ग्रामीण बैंक मनगवां और चैतन्य इंडिया फिट क्रेडिट की शाखा देवतालाब से ऋण ले रखा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top