Indore Police fake plaster news : इंदौर पुलिस की करतूत… एसआई से मारपीट करने वालों के हाथों में बांधा नकली प्लास्टर, ऐसे खुली पोल

Indore Police fake plaster news
Spread the love

Indore Police fake plaster news : इंदौर में एसआई टी. इक्का के हमलावरों ने पुलिस की पोल खोल दी। अफसरों की सख्ती की बात झूठ निकली। जिन आरोपितों के हाथ में पट्टा बांधा, वे तंदुरुस्त निकले। अब अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने जांच बैठा दी है। हमलावरों का टीआई सियारामसिंह गुर्जर ने जुलूस निकाला था। बाणगंगा थाना अंतर्गत भौंरासला पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई टी. इक्का पर विकास डाबी, अरविंद, रवि और विकास ने 5 फरवरी को हमला कर दिया था।

एसआई को बताया था नकली पुलिस 

शराब के नशे में धुत चारों आरोपितों ने एसआई टी. इक्का को नकली पुलिस बताते हुए वसूली का आरोप लगाया था और मारपीट कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियोंं विकास और रवि को पकड़कर जुलूस निकाला और दावा किया था कि आरोपित पुलिस को चकमा देकर भागने के चक्कर में घायल हो गए।

मेडिकल जांच में स्वस्थ मिले आरोपित 

आरोपितों के स्वस्थ होने की पोल जेल में खुल गई. दरअसल जब इन्हे जेल ले जाया गया तो इनका मेडिकल चेकअप किया गया जिसमे पता चला कि ये स्वस्थ हैं। जुलूस के दौरान आरोपितों के हाथ-पैर में पट्टा चढ़ा था और दोनों लंगड़ाते हुए चल रहे थे, लेकिन मेडिकल जांच में स्वस्थ निकले। अफसरों ने बताया न तो उनके हाथ में पट्टा है और न ही चोंट के निशान।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top