Rewa News: SI अरविंद सिंह राठौड़ को मिली सिटी कोतवाली थाने की कमान,12 थाना प्रभारी इधर से उधर

Spread the love

रीवा ज़िले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेर बदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने 12 थानाध्यक्षों का तबादला किया है. इसी कड़ी में रीवा जिले के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में शुमार अरविंद सिंह राठौड़ को अब सिटी कोतवाली रीवा का थाना प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को एसपी ऑफिस से जारी हुई सूची में 12 थानाध्यक्षों का फेर बदल किया गया हैं। उसी लिस्ट में अरविंद सिंह राठौड़ को सायबर सेल रीवा से सिटी कोतवाली का प्रभार दिया गया है। चाकघाट थाना प्रभारी रहते हुए अच्छे कार्यों के लिए इन्हें सम्मानित किया जा चुका है ।

SI Arvind Rathor Transfer

अमहिया,चाकघाट और गुढ़ थाने की सँभाल चुके हैं कमान

SI अरविंद सिंह राठौड़ इसके पहले गुढ़, अमहिया, चाकघाट समेत जिले के कई थानों में थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। चाकघाट थाना प्रभारी रहते हुए इन्होंने बॉर्डर पर चोरी और तस्करी पर कड़ी कार्रवाई किया था। इसके अलावा अमहिया में प्रभारी रहते हुए कोरेक्स के विरुद्ध छेड़े गए इनके अभियान से बदमाशों में भगदड़ मची थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top