Harda blast news: 10 घंटे तक पानी डालती रहीं दमकल की गाड़ियाँ,उधर होते रहे धमाके। जानिए कैसा था मंजर।

harda blast case
Spread the love

Harda blast news : हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके की जिस पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है वहां से पूरे देश में सुतली बम सप्लाई किए जाते हैं। इनके अलावा सिंगाड़ा नामक बम और आतिशबाजी के काम में आने वाले मिट्टी से बने अनार भी देशभर में सप्लाई किए जाते हैं।

harda blast news : हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से पूरा देश दहल गया । मंगलवार सुबह जब हादसा हुआ उस समय यह अवैध फैक्ट्री सुतली बम से भरी थी। धमाके के बाद भोपाल, इंदौरा समेत आसपास के जिलों से 100 से ज्यादा दमकलें आग बुझाने के लिए पहुंचीं। 10 घंटे तक लगातार पानी डालने के बाद भी मलबे में सुतली बम रह रहकर फूटते रहे।

Airforce vacancy: भारतीय वायुसेना में निकली बंपर भर्तियाँ। आवेदन की डेट बढ़ी,यहाँ करें आवेदन।

देर रात तक आग बुझाने और मलबा हटाने का काम चलता रहा। इससे पहले दिनभर घायलों को लेकर एंबुलेंस भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम के लिए रवाना होती रहीं। देर रात तक भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 20, एम्स में 3 घायल पहुंचे। एक घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह भोपाल में कुल 24 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पहुंचे। एक घायल की मौत रास्ते में ही हो गई थी। एम्स पहुंचे घायलों में दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके की जिस पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है वहां से पूरे देश में सुतली बम सप्लाई किए जाते हैं।

harda blast news live

Ubi manager vacancy : यूनियन बैंक में निकली मैनेजर की बंपर भर्ती,89908 रुपए होगी बेसिक सैलरी। ऐसे करें आवेदन।

जान गंवाने वाले सभी 11 हरदा के :  

Harda blast news : इस हादसे में जान गँवाने वाले सभी मृतक हरदा के हैं।हरदा ब्लास्ट में बानो बी (42) खेडीपुरा, प्रियांशु प्रजापति पिता मुन्नालाल प्रजापति (22) खेडीपुरा, मुबिन खान पिता शकूर खान (27) मानपुरा, अनुज कुचबंदिया पिता शोभाराम (10) टंकी मोहल्ला, आबिद पिता रहमान (22) निवासी मानपुरा, ऊषा पत्नी मुकेश बैरागढ़, मुकेश पिता तुलसीराम बेलदार बैरागढ़, अयान खान पिता सिराज रहटाखुर्द, रहीम खां और प्रमिलाबाई की मौत हो गई है।

वहीं 190 लोगों के घायल होने की खबर है । हालाँकि अभी भी कई जगह ऐसी हैं जहां तक बचावकर्मी नहीं पहुँच सके हैं । अभी भी मलवा हटाने का काम जारी है ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने का भी अनुमान है । 

1 thought on “Harda blast news: 10 घंटे तक पानी डालती रहीं दमकल की गाड़ियाँ,उधर होते रहे धमाके। जानिए कैसा था मंजर।”

  1. Pingback: Harda blast case :2022 की जाँच रिपोर्ट में 11 खामियों से मचा हड़कंप, इस अधिकारी पर गिर सकती है गाज। - Hindustan24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top