Elly Mangat News : सिद्धू मूसेवाला के बाद ये फेमस सिंगर था टारगेट। लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस से हो गई मुठभेड़।

Elly Mangat
Spread the love

Elly Mangat News : Delhi से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद खालिस्तानी आतंकी अर्श डाल के दो शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। Delhi Police के साथ Encounter के बाद पकड़े गए अर्श डाल के दोनों गुर्गों ने जो खुलासे किए उसके बाद दिल्ली पुलिस को भी चौंका दिया है। दोनों शूटर्स ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ मे बताया की मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (sidhu moosewala) के बाद अब एक और पंजाबी गायक की जान खतरे मे थी । जी हाँ गिरफ्तार किए गए शूटर्स ने बताया की उनके निशाने पर मशहूर पंजाबी गायक एली मंगत ( Punjabi singer Elly Mangat )थे।

Elly Mangat
Elly Mangat With sidhu moose wala

Elly Mangat ( एली मंगत ) पर हमले की फिराक मे घूम रहे जिन दो शार्प शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (delhi police special cell) ने  गिरफ्तार किया है उनका नाम राजप्रीत सिंह उर्फ राजा ( Rajpreet Singh Raja ) और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी  (Virendra singh vimmy) है। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी की ये दोनों गैगस्टर दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) के समाचार अपार्टमेंट (Samachar Apartment) के सामने अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple Delhi) वाली सड़क के पास हैँ ।  जिसके बाद पुलिस की एक टीम घेराबंदी कर इनको पकड़ने के लिए पहुंची । लेकिन दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग (firing) शुरू कर दी ।

Modi 3.O Roadmap: चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रियों को मिला ये आदेश।

इस मुठभेड़ मे बदमाशों की ओर से 5 राउन्ड फ़ाइरिंग हुई जिसमे दो गोलियां पुलिस कर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट        ( BulletProof Jacket ) में लगी । इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर 6  राउण्ड गोलियां चलाई । दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी मे एक आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी के दाहिने पैर मे गोली लगी है।  घटना के बाद आरोपियों को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ( LBS hospital Delhi ) मे लाया गया ।  उपचार के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

1 thought on “Elly Mangat News : सिद्धू मूसेवाला के बाद ये फेमस सिंगर था टारगेट। लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस से हो गई मुठभेड़।”

  1. Pingback: Cyber Crime Alert ये ब्राउजर यूज करने वाले हो जाएँ सावधान,भारत सरकार ने जारी किया साइबर Security Alert - Hindustan24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top