मध्यप्रदेशअपराध

Muthoot Area Manager News : 420 का आरोपी निकला मुथूट का एरिया मैनेजर विवेक शर्मा, FIR की बात छिपाकर पाई नौकरी? कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप

Spread the love

Muthoot Area Manager News : 420 का आरोपी निकला मुथूट का एरिया मैनेजर विवेक शर्मा, FIR की बात छिपाकर पाई नौकरी, कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप

Muthoot Fincorp Area Manager News : मुथूट फिनकॉर्प में सागर का एरिया मैनेजर विवेक शर्मा 420 का आरोपी निकला , उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने थाने में धोखा देकर दूसरी शादी करने और उसके साथ मारपीट कर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और उसके खिलाफ सबूत मिलने पर मामला भी दर्ज किया था। शिकायत में विवेक शर्मा की पत्नी मनीषा ने बताया था कि 3 जनवरी 2010 को भोपाल में रहने वाले विवेक शर्मा से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी का जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन थोड़े दिन बाद उसके पति विवेक शर्मा के हाव-भाव बदलने लगे।

जब उसे शक हुआ तो उसने विवेक पर नजर रखनी शुरू कि और तब उसे पता चला कि विवेक ने उसे धोखा दे कर सीहोर की रहने वाली राधिका से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद जब पत्नी ने विवेक शर्मा से इस मामले पर बात की तो विवेक शादी की बात से मुकर गया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मरने की धमकी दी थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने कोलार थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जहाँ जांच के बाद विवेक शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 498A , 420, 494 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Muthoot Fincorp area manager vivek sharma news
शिकायत की कॉपी

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाई नौकरी

Muthoot Fincorp Area Manager विवेक शर्मा ने मुथूट फिनकॉर्प में नौकरी पाने के लिए भी नटवरलाल का तरीका अपनाया था। नौकरी पाने के लिए विवेक शर्मा ने जाली दस्तावेज तैयार कराए और अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी छुपाकर नौकरी हासिल कर ली। और तब से वो फर्जी दस्तावेज और झूठी जानकारी के आधार पर नौकरी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर अच्छी तरह से जांच की जाए तो उसका पूरा काला चिट्ठा खुल जाएगा। और फर्जी कागजात के आधार पर मिली नौकरी से भी उसे हाथ धोना पड़ेगा।

गोल्ड लोन कंपनियों का ”रहमान डकैत” बन कर बैठा है विवेक!

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुथूट फिनकॉर्प नौकरी कर रहा 420 का आरोपी विवेक शर्मा वर्तमान में सभी गोल्ड लोन कंपनियों का रहमान डकैत बना हुआ है। जहाँ वो अपनी मनमर्जी चलाता है। कई बार उसके खिलाफ अवैध तरीके से काम करने की शिकायतें भी मिलीं लेकिन अपनी गुंडागर्दी के चलते वो हर बार बच जाता है। नाम न छपने की शर्त पर एक शिकायतकर्ता ने बताया की वो कई बार कम्पनी और ग्राहकों को भी चूना लगा चुका है। लेकिन जब कोई कस्टमर उसके खिलाफ शिकायत करता है तो डरा धमका कर चुप करा देता है , और अगर शिकायत ऊपर पहुँच भी गई तो कुछ अधिकारियों से लेनदेन और सांठगांठ कर के बच जाता है।

क्या ग्राहकों को डराने के लिए एक अपराधी को नौकरी पर रखेगी कंपनी?

अब इन आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या मुथूट फिनकॉर्प भी विवेक शर्मा की गुंडागर्दी के सामने नतमस्तक है ? क्या उसकी पोल खुलने के बाद भी एक 420 के आरोपी को नौकरी पर रखेगी? कई बार आला अधिकारियों तक इसकी शिकायतें भी पहुंची लेकिन ऐसी क्या मजबूरी है कि कंपनी ने अब तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया ? अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब मुथूट फिनकॉर्प की साख को विवेक शर्मा जैसे कर्मचारी अर्श से फर्श तक पहुंचा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *