Bhopal Metro Inauguration Date : खुशखबरी, आ गई मेट्रो रन की तारीख, इस दिन से भोपाल में दौड़ेगी मेट्रो

Bhopal Metro Inauguration Date
Spread the love

Bhopal Metro inauguration Date : नमस्कार ! भोपाल मेट्रो स्टेशन में आपका स्वागत हैं

Bhopal Metro Inauguration Date : जी हाँ बहुत जल्द यह अनाउंसमेंट भोपालवासियों के कानों में गूँजने वाला है, क्योंकि राजधानी भोपाल में 21 दिसंबर को मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है. ट्रायल रन के 26 महीने बाद भोपाल मेट्रो की तारीख घोषित हुई है, भोपाल मेट्रो का उद्घाटन (Bhopal Metro Inauguration) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव नें खजुराहो में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसके कमर्शियल रन की घोषणा कर दी है.

Bhopal Metro Inauguration Date

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उद्धाटन समारोह में PM मोदी भी शामिल हो सकते हैं। शुरुआती चरण में मेट्रो ट्रेन का संचालन 7 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरीडोर में किया जाएगा. शुरुआती जानकारी के अनुसार मेट्रो ट्रेन एम्स हॉस्पिटल से होते हुए सुभाष नगर तक लगभग 7 किमी के कॉरिडोर पर 8 स्टेशन से होकर गुजरेगी.

Bhopal Metro Stations का निर्माण पूरी तरह सें मॉडर्न टेक्नोलॉजी बेस्ड है. इन स्टेशन में दो स्तरीय स्टेशन लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और AI आधारित सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं। भोपाल मेट्रो ट्रेन की क्षमता प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं. भोपाल मेट्रो की शुरुआत से यहां लोगों के लिए यातायात और सुगम हो जाएगा, और मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ने से मार्केट से दूर रहने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। 

 

रिपोर्ट : विजय गौतम

1 thought on “Bhopal Metro Inauguration Date : खुशखबरी, आ गई मेट्रो रन की तारीख, इस दिन से भोपाल में दौड़ेगी मेट्रो”

  1. Vijay Kumar gautam

    This Is a very great and fantastic website for people who want to cover the latest news …..
    My sincere thanks to the Hindustaan 24 team and especially to vindhya for her candid reporting

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top