Charlie Munger का 99 साल की उम्र में निधन। जानिए कितनी संपत्ति छोड़ कर गए हैं चार्ली!

Spread the love

Charlie Munger : बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के वाइस प्रेसिडेंट Charlie Munger ने 99 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते 28 नवंबर को कैलिफोर्निया के एक अस्पताल उनका निधन हो हुआ। चार्ली मुंगेर  मशहूर अरबपति वॉरेन बफेट (Warren Buffett) के सबसे भरोसेमंद साथी थे। उनके निधन पर दुख जताते हुए वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने कहा कि बर्कशायर हैथवे की सफलता में चार्ली मंगर का अहम योगदान है। साल 2023 में चार्ली मंगेर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर थी।

दिग्गज और मशहूर निवेशक (Invester) अरबपति वॉरेन बफेट (Warren Buffett) के सबसे भरोसेमंद साथी चार्ली मंगेर (Charlie Munger) का 99 की आयु में निधन हो गया है। बर्कशायर हैथवे ने एक प्रेस रिलीज जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है।Charlie Munger ने कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में अंतिम साँस ली।

वो Berkshire Hathaway के Vice President के  पद पर आसीन थे। और बर्कशायर के सबसे बड़े शेयरधारकों (Berkshire Hathaway shareholders) में उनकी गिनती होती थी। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके स्टॉक का मूल्य 2.6 अरब डॉलर था।

बर्कशायर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

कौन थे Charlie Munger ! कब से थी बफेट और मंगेर की दोस्ती!

Warren buffet and Charlie munger Friendship चार्ल्स थॉमस मुंगर (Charlie Munger) का जन्म 1 जनवरी 1924 को ओमहा (Omaha) में हुआ था। 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने मिगिशन विश्वविद्यालय (university of Michigan) में पढ़ने गए। इसके बाद 1942 में उन्होंने आर्मी जॉइन कर ली। सन् 1945 में Charlie Munger ने नैन्सी हागिन्स (Nancy Huggins) के साथ विवाह कर लिया।

Charlie Munger
Charlie Munger

 

लेकिन यह विवाह ज़्यादा दिनों तक नहीं चला और 1953 में Charlie Munger और  Nancy Huggins का तलाक हो गया।चार्ली ने इसके बाद दो बच्चों की मां नैन्सी बैरी बोर्थविक (Nancy Barry Borthwick) से शादी की।

बात करें वॉरेन बफेट और चार्ली मंगर की दोस्ती की तो इन दोनों की मित्रता की शुरुआत सन् 1959 में हुई थी। 1959 में ओमाहा में Charlie Munger और Warren Buffet की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद धीरे धीरे इनकी दोस्ती गहरी होती गई।1978 में चार्ली मुंगेर वारेन बफेट के साथ बर्कशायर हैथवे में उपाध्यक्ष के तौर में शामिल हुए।  

दोस्त चार्ली मुंगर के निधन पर क्या बोले वॉरेन बफेट

Charlie Munger के निधन पर Warren Buffet ने गहरा दुख जताया है। वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने कहा कि,”बर्कशायर हैथवे की सफलता में चार्ली मंगर का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके बिना बर्कशायर हैथवे इस मुकाम को हासिल नहीं कर सकता था। कंपनी को स्थापित करने में चार्ली की एक अहम भूमिका रही।

Warren buffet
Warren buffet

 

साल 2023 में चार्ली मंगेर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर थी।  साल 2021 में हुए बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की सालाना बैठक में उन्होंने कंपनी के भविष्य की योजना पर बातचीत की थी। उन्होंने कंपनी के वाइस चेयरमैन ग्रे एबेल को कंपनी की कमान सौंपने की बात कही थी।

Cyber Crime Alert ये ब्राउजर यूज करने वाले हो जाएँ सावधान,भारत सरकार ने जारी किया साइबर Security Alert

बिटकॉइन (Bitcoin) को कहा था ‘जहर’

चार्ली मंगेर ने साल 2013 में ही बिटकॉइन का विरोध किया था। उन्होंने बिटकॉइन की खिलाफत करते हुए उसकी तुलना ‘जहर’ (Rat Poison) से की थी। साथ ही , क्रिप्टोकरेंसी को Charli Munger धोखाधड़ी और आंशिक रूप से भ्रम फैलाने वाला मानते थे।

Leave a Comment