Maihar Viral Video : मैहर में शिक्षक को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल, पूरा मामला जान आपका भी खून खौल उठेगा!

Maihar Viral Video
Spread the love

Maihar Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो मध्यप्रदेश के मैहर जिले का बताया जा रहा है जिसमें एक महिला बाइक सवार युवक को सरेआम जूते से पीटती नजर आ रही है। आखिर क्या है पूरा मामला आइए विस्तार से जानते है

Maihar Viral Video : दरअसल ये पूरा मामला मैहर जिले के दुबेही गांव का है जहां एक सरकारी स्कूल के अतिथि शिक्षक ने अपनी मर्यादा लांघते हुए एक युवती से छेड़छाड़ की जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने घरवालों को सुनाई। बेटी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिक्षक के इस हरकतों से नाराज युवती की माँ ने सरेआम शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

इस घटना के बाद एक बार फिर स्कूलों में मासूम बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। आखिर कब तक हमारे देश की बेटियां अपनों के बीच ही असुरक्षित महसूस करेंगी ? वही इस घटना ने आज फिर एक बार शिक्षक जैसे पवित्र पद को कलंकित कर दिया है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध के मामले

मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अपराध और विशेष रूप से छेड़छाड़ की घटनाए एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बन गया है राज्य में महिलाओं को लेकर सरकार द्वारा जारी किए जा रहे कागजी आंकड़े जमीनी स्तर पर सरकार की पोल खोलते नजर आ रहे है। यह चिंता का विषय है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि देखी गई है इन अपराधों में छेड़छाड़ से लेकर गंभीर यौन हिंसा तक के मामले शामिल है।

घटना को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट बाॅक्स मे कमेंट करके जरूर बताए।

रिपोर्ट – विजय गौतम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top