MP News : यूके से फ्लाइट के जरिए पहुंची कार, स्पीड और फीचर्स जानकर हो जाएगें दंग
MP News : इंदौर में लग्ज़री कारों का क्रेज़ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | स्टाइल,राॅयल्टी और दमदार प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश लग्ज़री कार ब्रांड रॉल्स रॉयस की सुपर लग्ज़री एसयूवी कलिनन सीरीज़- 2 अब इंदौर की सड़को पर जलवा बिखेरने को तैयार है।
MP News : इंदौर के उद्योगपति केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने इस लग्ज़री कार को करीब 15 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत में खरीदा है| दिलचस्प बात यह है कि कार का यही माॅडल देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित मशहूर सिंगर बादशाह के कार कलेक्शन में शामिल है।
कार मालिक साक्षी के मुताबिक ये कार उनकी पसंदीदा कारों में से एक है जिसे तैयार होने में पूरे एक साल का समय लगा है। डार्क ब्लू शेड कलर कॉम्बिनेशन वाली यह रॉल्स रॉयस कलिनन सीरीज़ 2 को फिलहाल मध्यप्रदेश की सबसे महंगी कार बताया जा रहा है यह कार स्पेशल ऑर्डर पर यूके से मंगाई गई है वहीं रॉल्स रॉयस कलिनन की बेस कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है लेकिन कंपनी, कस्टमर की जरूरत और पसंद के अनुसार कार को कस्टमाइज करती है।
इन्हें भी पढ़िए – Cyber Crime Alert Hindi News : साइबर ठगों ने अपना नया तरीका, शादी कार्ड के जरिए लोगों से कर रहे ठगी।
गाड़ी के कलर, इंटीरियर व्हील्स, रूफ से छोटे – छोटे पार्ट तक ग्राहक की पसंद से बदला जा सकता है। इसी वजह से इसकी कीमत में काफी अंतर आ जाता है।
MP News : इस लग्ज़री एसयूवी की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है कार की डिलीवरी जल्दी मिल सकेए इसके लिए इसे यूके से फ्लाइट के जरिए पहले दिल्ली लाया गया और फिर सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचाया गयाए इंदौर में इस सुपर लग्ज़री कार की एंट्री के साथ ही शहर के कार लवर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है रॉल्स रॉयस मोटर कार नई दिल्ली ने यह कार इंदौर में डिलीवर की है कंपनी के मुताबिक कलिनन सीरीज 2 कार की मध्यप्रदेश में पहली डिलीवरी मानी जा रही है।
इन्हें भी पढ़िए – Umar Khalid Sharjeel Imam Bail Rejected : दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज, साथ ही दे दिया एक और बड़ा आदेश
इस कार के प्रतिष्ठित मालिकों की सूची में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी, बालीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, युसुफ अली, भूषण कुमार शामिल है।
खबरों को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट बाॅक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
रिपोर्ट – विजय गौतम
