Badaun Viral News : दुसरी बीवी दिला दो मुझे… 30 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े , युवक की अजीबोगरीब डिमांड

Badaun Viral News
Spread the love

Badaun Viral News : उत्तरप्रदेश के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने न सिर्फ गांव वालों को हैरान कर दिया बल्कि हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्म शोले के एक यादगार सीन की भी याद ताजा कर दी, फर्क सिर्फ इतना था कि यह कोई फिल्मी शूट नहीं बल्कि हकीकत थी और दांव पर लगी थी  एक युवक की जान 

इस्लामनगर के पिनौनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब युवक शादी कराने की जिद में करीब 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान हरप्रसाद मौर्य के रूप में हुई घटना की सूचना मिलते ही पिनौनी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हरप्रसाद जोर-जोर से चिल्ला रहा था और साफ शब्दों में कह रहा था कि अगर उसकी शादी तुरंत नहीं कराई गई तो वह नीचे कूद जाएगा।

यह पूरा घटनाक्रम कुछ-कुछ शोले फिल्म के उस सीन की याद दिला रहा था जहां धर्मेन्द्र पानी की टंकी पर चढ़कर हेमा मालिनी से शादी का प्रस्ताव रखता है। फर्क बस इतना था कि वहां रोमांस और तालियां थीं जबकि यहां डर और अनहोनी की आशंका थी। गांव के लोग सांसें थामे नीचे खड़े थे और हर कोई यही दुआ कर रहा था कि युवक किसी भी तरह सुरक्षित नीचे उतर आए।

ये भी पढ़िए : Contaminated Water Supply In Bhopal : इंदौर के बाद अब भोपाल का ये पॉश एरिया खतरे में! नाले के नीचे से सप्लाई हो रहा पीने का पानी

समझाइश से टली अनहोनी:

ग्रामीणों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश  में जुट गयी । पुलिस ने काफी देर तक युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की बड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस ने हरप्रसाद को सकुशल नीचे उतार लिया

हालांकि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई जिससे ग्रामीणों और परिजनों ने राहत भरी सांस ली।

ये भी पढ़िए : Indore Water Contamination : इंदौर में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, कैसे जहर बन गया पानी… कौन है 8 मौतों का असली गुनहगार ?

पुलिस ने दी हिदायत : 

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी करीब छह साल पहले घर छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता है। परिजनों ने भी बताया कि हरप्रसाद का मानसिक इलाज पहले भी चल चुका है। पुलिस ने युवक को समझाकर परिजनों को सौप दिया और उन्हें सलाह दी कि उसका नियमित इलाज कराया जाए| 

 रिपोर्ट – विजय गौतम 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top